Delhi Election Voting: दिल्ली में अब तक 19.95 % मतदान, बाबतपुर में सबसे ज्यादा तो करोल बाग में सबसे कम वोटिंग

Delhi Election Voting: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो 70 सीटों के लिए मुकाबला कर रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई थी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक दिल्ली में 19.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। बाबतपुर में सबसे अधिक 31.30 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है जबकि अभी तक सबसे कम वोटिंग प्रतिशत 11.00 करोल बाग में दर्ज की गई है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक दिल्ली में 8.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 12.43 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है जबकि सबसे कम वोटिंग प्रतिशत अभी तक चांदनी चौक में 4.53 दर्ज की गई है।
विधानसभा क्षेत्र के अनुसार वोटिंग प्रतिशत (ACs Voting Percentage 11 AM)
आदर्श नगर: 15.95%
अंबेडकर नगर: 19.56%
बाबतपुर: 31.30%
बदरपुर: 21.91%
बादली: 21.70%
बल्लीमारन: 17.58%
बवाना: 19.91%
बिजवासन: 21.30%
बुराड़ी: 20.14%
चांदनी चौक: 13.27%
छत्तरपुर: 24.16%
दिल्ली कैंट: 18.90%
देवली: 20.00%
द्वारका: 22.00%
गांधी नगर: 18.22%
घोण्डा: 31.03%
गोकलपुर: 25.37%
ग्रेटर कैलाश: 16.26%
हरी नगर: 16.65%
जनकपुरी: 19.85%
जंगपुरा: 18.13%
कालकाजी: 16.28%
करावल नगर: 25.27%
करोल बाग: 11.00%
कस्तूरबा नगर: 15.80%
किरारी: 24.27%
कोंडली: 22.08%
कृष्णा नगर: 18.20%
लक्ष्मी नगर: 18.74%
मादीपुर: 17.19%
मालवीय नगर: 16.26%
मंगोल पूरी: 20.41%
मटिया महल: 16.40%
मतिअला: 21.22%
महरौली: 16.80%
मॉडल टाउन: 13.39%
मोती नगर: 16.12%
मुंदका: 20.28%
मुस्तफाबाद: 27.00%
नजफगढ़: 23.95%
नांगलोई जाट: 20.20%
नरेला: 22.18%
नई दिल्ली: 17.56%
ओखला: 18.30%
पालम: 21.70%
पटेल नगर: 16.89%
पटपड़गंज: 20.50%
आर के पुरम: 16.26%
राजिंदर नगर: 16.25%
राजौरी गार्डन: 16.64%
रिठाला: 18.11%
रोहिणी: 18.35%
रोहतास नगर: 22.10%
सदर बाजार: 16.30%
संगम विहार: 24.54%
सीलम पुर: 24.95%
सीमापुरी: 23.45%
शहादरा: 20.10%
शकूर बस्ती: 17.57%
शालीमार बाग: 15.67%
सुल्तानपुर माजरा: 19.02%
तिलक नगर: 15.26%
तिमरपुर: 15.24%
त्री नगर: 18.10%
त्रिलोकपुरी: 22.43%
तुगलकाबाद: 20.50%
उत्तम नगर: 22.10%
विकासपुरी: 21.52%
विश्वास नगर: 19.10%
वाजीपुर: 15.51%
जिलावार वोटिंग प्रतिशत (District Wise Voting Percentage 11 AM)
सेंट्रल: 16.46%
ईस्ट: 20.03%
नई दिल्ली: 16.80%
नार्थ: 18.63%
नार्थ ईस्ट: 24.87%
नार्थ वेस्ट: 19.75%
शाहदरा: 23.30%
साउथ: 19.75%
साउथ ईस्ट: 19.66%
साउथ वेस्ट: 21.90%
वेस्ट: 17.67%
क्या AAP करेगी सत्ता में वापसी?
AAP पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में है और इस बार भी जीत की उम्मीद कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली-पानी जैसे मुद्दों को अपनी चुनावी रणनीति का केंद्र बनाया है।सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) या कांग्रेस उनसे कुर्सी छिन लेगी।
BJP की कोशिश सत्ता में वापसी की
BJP दिल्ली में करीब दो दशक से सत्ता से बाहर है, लेकिन इस बार वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने दिल्ली में प्रचार किया है। BJP ने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर निशाना साधा है।
कांग्रेस की चुनौती
कांग्रेस, जो कभी 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में रही, इस चुनाव में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है। लेकिन पिछले तीन चुनावों से पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है, जिससे इस बार भी उसकी राह मुश्किल लग रही है।
कितने मतदाता करेंगे मतदान?
इस चुनाव में 1.56 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष और 72.36 लाख महिलाएं शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 13,766 पोलिंग बूथ बनाए हैं और मतदान को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
नतीजे कब आएंगे?
दिल्ली में मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगेंगे। हालांकि, चुनाव के आधिकारिक नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।