‘रेखा दीदी’ की सरकार ने पेश किया पहला बजट, ₹1 लाख करोड़ से विकसित होगी दिल्ली: साफ पानी पर फोकस, महिला समृद्धि के लिए ₹5100 करोड़

भाजपा सरकार के इस पहले बजट का फोकस दिल्लीवासियों को साफ़ पानी दिलाने पर भी है। दिल्ली के बजट में ₹9000 करोड़ साफ़ पानी की सप्लाई के लिए दिए गए हैं।
दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है।
यह बजट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है। ₹1 लाख करोड़ के इस बजट में भाजपा के संकल्प पत्र की झलक दिखी है। सरकार ने कई वादों को इस बजट के जरिए पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बजट का फोकस दिल्ली में इन्फ्रा के विकास और साफ़ पानी तथा यमुना की सफाई पर रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 सरकार का पहला बजट पेश किया। CM रेखा गुप्ता द्वारा पेश किया गया यह बजट ₹1 लाख करोड़ का है। दिल्ली का बजट इस बार 31% बढ़ा है। CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि बीते वर्ष का बजट घटा कर ₹69 हजार करोड़ कर दिया गया है।
CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार ₹28 हजार करोड़ दिल्ली में कैपिटल एक्सपेंडिचर होगा। इससे दिल्ली में इन्फ्रा का विकास किया जाएगा। इसी बजट के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत अब दिल्ली के नागरिकों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
इसमें ₹5 लाख केंद्र सरकार जबकि बाकी ₹5 लाख दिल्ली सरकार देगी। इसके लिए ₹2144 करोड़ दिल्ली के बजट में दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए ₹696 करोड़ दिए गए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए पहले सिर्फ बाते होती थीं।
भाजपा सरकार के इस पहले बजट का फोकस दिल्लीवासियों को साफ़ पानी दिलाने पर भी है। दिल्ली के बजट में ₹9000 करोड़ साफ़ पानी की सप्लाई के लिए दिए गए हैं। दिल्ली में पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। दिल्ली में यमुना सफाई भी इस बार सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर है।
दिल्ली सरकार ने ₹500 करोड़ राज्य में गंदे पानी की ट्रीटमेंट के लिए दिए हैं। यह क्षमता बढ़ने के बाद यमुना में गंदा पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं पीने के पानी की को साफ़ करने के लिए भी क्षमता बढ़ाई जाएगी, इस पर भी ₹250 करोड़ खर्च की जाएगी। ₹500 करोड़ यमुना की सफाई के लिए दिए जाएँगे।
दिल्ली में स्वास्थ्य के लिए ₹6847 करोड़ का बजट रखा जाएगा। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि सरकार 10वीं पास करने वाले 750 बच्चों को लैपटॉप देगी। यह लैपटॉप 1200 बच्चों को दिए जाएँगे। दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों पर भी काम चालू कर दिया है।
CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि ₹5100 करोड़ का धनराशि महिला समृद्धि योजना के लिए दिए जाएँगे। इसके तहत महिलाओं को ₹2500/माह दिए जाएँगे। सरकार ने इसी के साथ बजट में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली पेंशन भी बढ़ा कर ₹3000 कर दी है।
बजट में दिल्ली में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में सुधार के लिए भी पैसा दिया गया है। दिल्ली में ₹12,952 करोड़ परिवहन क्षेत्र के लिए दिए गए हैं। मेट्रो के विकास के लिए भी ₹2929 करोड़ दिए गए हैं। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली के भीतर 5000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएँगी।
दिल्ली में महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए ₹10 हजार करोड़ दिए गए हैं। दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को भी ₹21 हजार दिए जाएँगे। CM रेखा गुप्ता ने साफ़ किया है कि उन्होंने इस बजट से जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।