x
Politics

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बिगड़े बोल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कहा ‘टोंटी चोर’

  • PublishedApril 7, 2025

Rekha Gupta’s controversial Remark on Akhilesh Yadav: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रेखा गुप्ता एक इंटरव्यू में यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘टोंटी चोर’ कर रही हैं।
उनके इस बयान पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो एक निजी समाचार चैनल के इंटरव्यू का है। एंकर इंटरव्यू में सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया कि अखिलेश यादव के लिए यदि आपको एक शब्द बोलना हुआ तो आप क्या कहेंगी। इसके बाद रेखा गुप्ता ने बिना कुछ सोचे कहा-टोंटी चोर… इस जवाब के बाद एंकर और रेखा गुप्ता हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रेखा गुप्ता के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।
इंटरव्यू में रेखा गुप्ता ने इन नेताओं पर भी की टिप्पणी

एंकर कहता है कि मैं कुछ नेताओं के नाम लूँगा, आपके मन में जो पहला शब्द या लाइन आएगी आपको मुझे बताना है। रेखा गुप्ता कहती हैं आप नाम तो लो…

एंकर- अरविंद केजरीवाल

रेखा गुप्ता- झूठा

एंकर- आतिशी

रेखा गुप्ता- बेवकूफ, उनके यही नहीं पता वो कहां जा रही हैं, जनता ने उनको मौका दिया है। शांति से अपना काम करो। काहें केजरीवाल के राह पर चल रही हैं।

एंकर- भगवंत मान

रेखा गुप्ता- नो कमेन्ट

एंकर- राहुल गांधी

रेखा गुप्ता- ये भी उसी कटैगरी में हैं, राहुल गांधी तो लीडर हैं ही नहीं।

एंकर- 99 सीटें आयीं हैं इस बार

रेखा गुप्ता- उनके (राहुल गांधी) लिए थोड़े नहीं आयी है, कांग्रेस का नाम जो पुराना है जो पुरानी लीडरशिप है। पुराने कांग्रेसी जो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे वो आज भी कांग्रेसी हैं, क्योंकि पहले कोई पार्टी हुआ नहीं करती थी।

Written By
admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *