x
Politics

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम बोले हृदय से आभार

  • PublishedMarch 27, 2025

नई दिल्ली, 27 मार्च . हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

सीएम सुक्खू ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट को एक्स पर रीशेयर करते हुए लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री जी.”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं.”

वहीं, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा सदा बनी रहे ताकि आप आने वाले कई वर्षों तक प्रदेश और देश की सेवा कर सकें.”

राजस्थान के गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.”

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

सीएम सुक्खू ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप सभी का हृदय से आभार. प्रदेशभर से मिल रही शुभकामनाएं और दुआएं लगातार मेरी ऊर्जा और संकल्प को नया आयाम दे रही हैं. आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे जन-जन की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.”

Written By
admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *