Delhi Assembly Elections: 70 सीटें, 698 प्रत्याशी, 1.56 करोड़ वोटर्स; आंकड़ों में जानिये दिल्ली चुनाव की बड़ी बातें

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। सभी मतदाता उत्साहित हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए हैं।
1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कई दिग्गज अपने मतदान कर चुके हैं।
दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इसी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं।
लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी निमार्ण भवन ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
संदीप दीक्षित ने डाला वोट
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मादीपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस पोलिंग स्टेशन पर VVPAT में गड़बड़ी के चलते करीब 15 मिनट तक वोटिंग रुकी रही थी। लेकिन कुछ देर बाद मतदान शुरु हो गया।
वीरेंद्र सचदेवा और अलका लांबा ने डाला वोट
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनकी पत्नी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज 1 स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोटिंग के बाद सचदेवा स्याही लगी अपनी उंगली दिखाई।
लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं।
वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं।
वोट के लिए कतार में लगे मतदाता
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है।
इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।